फीड कराओ, डकार दिलाओ, सुलाओ, फिर वही दोहराओ: बेटी के जन्म के बाद इंस्टा बायो में दीपिका

ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बेटी के जन्म के बाद अपना इंस्टाग्राम बायो बदला है। उन्होंने लिखा, "फीड कराओ, डकार दिलाओ, सुलाओ और फिर वही दोहराओ (फीड.बर्प.स्लीप.रिपीट)।" गौरतलब है कि दीपिका और उनके ऐक्टर पति रणवीर सिंह की बेटी का जन्म 8 सितंबर को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में हुआ था। दीपिका को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।।

Load More