फैन्स को चूमने की आलोचना के बीच उदित का श्रेया घोषाल को किस करने का पुराना वीडियो आया सामने

गायक उदित नारायण द्वारा एक कॉन्सर्ट में फीमेल फैन्स को किस किए जाने की आलोचनाओं के बीच उनका पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक अवॉर्ड शो में गायिका श्रेया घोषाल को गाल पर किस करते दिखे। उनके किस करने के बाद श्रेया हैरान नज़र आईं। उनका गायिका अल्का याग्निक को किस करने का पुराना वीडियो सामने आया था।