ऐक्ट्रेस ज़ीनत अमान ने बताया है कि लोग अक्सर उन्हें दिवंगत ऐक्ट्रेस परवीन बाबी समझ लेते थे। एक रेडिट यूज़र के 'क्या आपको कभी किसी ने परवीन बाबी समझा है?' का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "यह कॉमन गलती थी।" उन्होंने कहा, "एक महिला ने मुझे परवीन समझ लिया था...मुझे उन्हें बताना पड़ा...उनकी फेवरेट ऐक्ट्रेस इस दुनिया में नहीं रहीं।"