फैन्स संग व्यस्त दिखीं ऐश्वर्या राय और मां का इंतज़ार करती रहीं आराध्या, मासूमियत ने जीता दिल

पेरिस फैशन वीक में शिरकत करने पहुंचीं ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ऐश्वर्या फैन्स के बीच व्यस्त दिख रही हैं जबकि आराध्या पास में खड़े होकर उनके फ्री होने का इंतज़ार करती दिखीं। आराध्या का यह अंदाज़ फैन्स को काफी पसंद आया और लोग उन्हें 'बेस्ट बेटी' बता रहे हैं।