फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले अनिल कपूर, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड ऐक्टर अनिल कपूर ने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं। अनिल ने मैक्रों की मेहमाननवाज़ी के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "आपने पेरिस में...घर जैसा महसूस कराया। मुझे हमारी दोस्ती पर खुशी है...और भारत में आपका स्वागत करने का इंतज़ार रहेगा।"