प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिलीपींस की राजधानी मनीला में 'बॉम्बे: ए ट्रू-ब्लू फिलिपिनो' नामक पुस्तक भेंट की गई। यह मनीला के पूर्व मेयर रमोन डी बगतसिंग की जीवनी है। इसे उनके बेटे और भारत में फिलीपींस के पूर्व राजदूत रमोन एस बगतसिंग जूनियर ने परिवार के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री को दिया। उनके दादा पंजाब से फिलीपींस गए थे।