फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति और पैरेंट कंपनी वॉलमार्ट के बीच IPO को लेकर मतभेद सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPO में देरी और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी हिस्सेदारी बेचकर पैसा निकालने का मौका देने की योजना पर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई। बकौल रिपोर्ट, यही मतभेद कृष्णमूर्ति के इस्तीफे की वजह है।