फ्लिपकार्ट ने वर्क फ्रॉम होम ऑप्शन किया खत्म, हफ्ते में 5 दिन ऑफिस​ से करना होगा काम

मनी कंट्रोल के मुताबिक, ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने वर्क फ्रॉम होम विकल्प को समाप्त करते हुए सभी कर्मचारियों को हफ्ते में 5 दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा है। बकौल कंपनी, कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से अगले कुछ महीनों में ऑफिस लौटेंगे। कोविड-19 महामारी के बाद से ही फ्लिपकार्ट में वर्क फ्रॉम होम की नीति लागू थी।