inshorts

फिल्म '3 इडियट्स' का सीक्वल बनाने जा रहे राजकुमार हिरानी, स्क्रिप्ट हुई तैयार: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म '3 इडियट्स' के मेकर्स ने इस फिल्म का सीक्वल बनाने का फैसला किया है। बकौल रिपोर्ट्स, फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने सीक्वल की स्क्रिप्ट भी लॉक कर ली है जिसकी शूटिंग 2026 में शुरू हो सकती है। फिल्म के पहले पार्ट में ऐक्टर्स आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान थे।