अभिनेत्री दिशा पाटनी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म 'कंगुवा' के गाने 'योलो' की शूटिंग के दौरान उन्होंने 21 बार कपड़े बदले थे। उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग अलग-अलग लोकेशन पर 4 दिनों तक चली थी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सूर्या और बॉबी देओल हैं। उन्होंने कहा, "सूर्या के साथ काम करके अच्छा लगा।"