फिल्म 'कृष्णावतारम' के रिलीज़ के बाद संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे ऐक्टर सिद्धार्थ
फिल्म ‘कृष्णावतारम’ की रिलीज़ के बाद ऐक्टर सिद्धार्थ गुप्ता वृंदावन पहुंचे जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में सिद्धार्थ ने बताया कि जब उन्हें यह फिल्म मिली थी तब उनकी मां की इच्छा थी कि वह संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद ज़रूर लें। उन्होंने संत प्रेमानंद को फिल्म का ट्रेलर भी दिखाया।