ऐक्टर अभिषेक बच्चन ने बताया है कि वह परेशान होकर अपना फिल्मी करियर छोड़ना चाहते थे। बकौल ऐक्टर, उनके पिता अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा, "मैं तुम्हें एक ऐक्टर के रूप में बता रहा हूं...तुम्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है।" अभिषेक ने बताया कि उनके पिता ने कहा, "तुम हर फिल्म के साथ सुधार कर रहे...बस काम करते रहो।"