फिल्म 'गरम मसाला' में अक्षय ने काटा था जॉन अब्राहम का रोल? डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया सच

फिल्म 'गरम मसाला' में ऐक्टर अक्षय कुमार द्वारा ऐक्टर जॉन अब्राहम के सीन कटवाने की अफवाहों पर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने प्रतिक्रिया दी है। प्रियदर्शन ने कहा, "ये सब बकवास है! क्या आपको लगता है कि अक्षय किसी से इनसिक्योर महसूस करेंगे? ऐसी अफवाहें कुछ जलन रखने वाले लोगों ने फैलाई ताकि उनकी इमेज खराब की जा सके।"