inshorts

फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल का क्या होगा नाम?

फिल्म 'धुरंधर' के दूसरे भाग के टाइटल और टीज़र सर्टिफिकेशन को लेकर अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके सीक्वल का आधिकारिक नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' रखा गया है। इसके साथ ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म के टीज़र को सर्टिफिकेट दे दिया है। 1 मिनट से थोड़े लंबे टीज़र को A सर्टिफिकेट मिला है।