फिल्म 'भूमिका' में बिना सहमति स्मिता पाटिल को थप्पड़ मारा था, बाद में रोया: अमोल पालेकर

ऐक्टर अमोल पालेकर ने बताया है कि उन्होंने फिल्म 'भूमिका' के एक सीन की शूटिंग के दौरान ऐक्ट्रेस स्मिता पाटिल को बिना उनकी सहमति के थप्पड़ मारा था। उन्होंने बताया, "जैसे ही शॉट खत्म हुआ मैं स्मिता के पास गया और माफी मांगी। मैं रोने लगा और उन्हें समझाया कि मैंने ऐसा क्यों किया। स्मिता मुझे गले लगाकर रोने लगीं।"