अभिनेता अक्षय खन्ना फिल्म 'महाकाली' से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगे। फिल्म में असुरगुरु शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे अभिनेता का पहला लुक जारी हुआ है जिसकी तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने उनके इस लुक की तुलना अमिताभ बच्चन के फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में निभाए 'अश्वत्थामा' के लुक से की।