फिल्म 'हंगामा' के लिए परेश रावल नहीं थे प्रियदर्शन की पहली पसंद, बताई क्या थी वजह
फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने खुलासा किया है कि 2003 आई फिल्म 'हंगामा' में 'राधेश्याम तिवारी' की भूमिका के लिए परेश रावल उनकी पहली पसंद नहीं थे। प्रियदर्शन ने बताया कि वह अमिताभ बच्चन को कास्ट करना चाहते थे लेकिन उस समय अमिताभ बीमार पड़ गए और शूटिंग संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि फिल्म में परेश रावल ने बेहतरीन काम किया।