फिल्म के सेट पर बम धमाके वाले सीन के दौरान गैस सिलिंडर में हुआ विस्फोट, टेक्नीशियन की मौत
चेन्नई में बुधवार सुबह ऐक्टर एसजे सूर्या की आगामी फिल्म 'किलर' के सेट पर एक हादसे में एक टेक्नीशियन की मौत हो गई और कम-से-कम 3 अन्य घायल हो गए। बम धमाके वाले सीन के दौरान बलून गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया था। हादसे के बाद घायल टेक्नीशियनों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।