अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश ने कहा है कि फिल्म के सेट पर महिलाओं के लिए टॉयलेट की सुविधा होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री को ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए।" ऐश्वर्या ने कहा, "लीड ऐक्टर होने के नाते मुझे वैनिटी वैन मिल सकती है मगर उन महिलाओं का क्या जो फिल्म में कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं?"