inshorts

फिल्म निर्माता क्वेंटिन टैरेंटिनो 63 साल की उम्र में तीसरी बार बने पिता

ऑस्कर विजेता 63 वर्षीय फिल्म निर्माता क्वेंटिन टैरेंटिनो और उनकी पत्नी व इज़रायली गायिका डेनिएला पिक के घर बेटे का जन्म हुआ है। 63 वर्षीय टैरेंटिनो का यह तीसरा बच्चा है। दंपति के पहले से 6 साल का बेटा लियो और 4 साल की बेटी एड्रियाना हैं। कपल की शादी नवंबर 2018 में लॉस एंजिलिस में हुई थी।