फिल्म बनाइए, लोगों का मनोरंजन कीजिए, आपकी छवि फिर बनेगी: राजपाल यादव से सुप्रीम कोर्ट
अभिनेता राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में सुनवाई के दौरान कहा है, ''मेरे खिलाफ संवाददाता सम्मेलन किया गया। मेरी फिल्म रोक दी गई।" इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "कोई नयी फिल्म आ रही है? कोई अच्छी-सी फिल्म बनाकर लोगों का...दोबारा मनोरंजन करो। आपकी छवि फिर बन जाएगी। हमारे यहां...कुछ अधिवक्ता भी अच्छे अभिनेता हैं...उन्हें लेकर कोई फिल्म बनाइए।"