फिल्म स्टूडियो 'वॉर्नर ब्रदर्स' को ऑस्कर 2026 में मिले 30 नॉमिनेशन
फिल्म स्टूडियो वॉर्नर ब्रदर्स को ऑस्कर 2026 में 30 नॉमिनेशन मिले हैं। इसमें फिल्म 'सिनर्स' के लिए रिकॉर्ड 16 नॉमिनेशन, 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के लिए 13 नॉमिनेशन और 'वेपन्स' के लिए एक नॉमिनेशन शामिल है। स्टूडियो ने X पर इसकी जानकारी साझा करते हुए तीनों फिल्मों के सभी शानदार कास्ट और क्रिएटिव टीमों को शुभकामनाएं दी हैं।