फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान लड़खड़ा गईं ऐक्ट्रेस नितांशी, शाहरुख खान ने गिरने से बचाया

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फिल्म 'लापता लेडीज़' में 'फूल' नामक महिला का किरदार निभाने वालीं ऐक्ट्रेस नितांशी गोयल को बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला है। नितांशी का फिल्मफेयर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमेें स्टेज पर चढ़ते समय सीढ़ियों पर उनके पैर लड़खड़ा गए लेकिन ऐक्टर शाहरुख खान ने उन्हें गिरने से बचा लिया।

Load More