फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हमेशा के लिए छोड़ा मुंबई, बताई वजह

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'देव डी' जैसी फिल्में बनाने वाले अनुराग कश्यप ने हमेशा के लिए मुंबई छोड़ दिया है और वह कथित तौर पर बेंगलुरु चले गए हैं। उन्होंने बताया, "मैं फिल्मी लोगों से दूर रहना चाहता हूं...इंडस्ट्री बहुत ज़हरीली हो गई है...हर कोई ₹500/₹800 करोड़ की फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा है...क्रिएटिव माहौल खत्म हो गया है।"