फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर ने PM मोदी को दिया बेटे की शादी का न्योता, जानें वेडिंग डेट
फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर और उनकी पत्नी सुनीता ने अपने बेटे कोणार्क की शादी में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिया है। आशुतोष ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। कोणार्क अपनी गर्लफ्रेंड नियति कनकिया से मुंबई में 2-मार्च को शादी करने जा रहे हैं।