फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को ₹30 करोड़ के फ्रॉड केस में मिली ज़मानत
सुप्रीम कोर्ट ने ₹30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम ज़मानत दी है और उन्हें उदयपुर जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। शिकायत में फिल्ममेकर पर फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर लिए गए फंड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। विक्रम-श्वेतांबरी 7 दिसंबर-2025 से जेल में हैं।