अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने कहा है कि उन्होंने शो 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के दूसरे सीज़न से पहले फेशियल ट्रीटमेंट लिए थे। महीप ने कहा, "मैंने फिलर्स (ट्रीटमेंट) कराया था...मैं जोकर लग रही थी। यह मुझे बिलकुल भी पसंद नहीं आया।" उन्होंने कहा, "बोटॉक्स फेस फ्रेश करता है। यह फ्रीज़िंग...आइरनिंग...झुर्रियों को दूर करने जैसा है।"