FADA के मुताबिक, 2026 के 42 दिन के फेस्टिव सीज़न में वाहन रिटेल बिक्री 2.21% बढ़कर 55 लाख यूनिट से पार पहुंच गई। इस दौरान EV बिक्री पहली बार 5 लाख के पार गई और सालाना आधार पर 53% बढ़कर 5,09,667 यूनिट रही जो कुल बिक्री का करीब 10% है। वहीं, पैसेंजर व्हीकल बिक्री 7.16% घटकर 7,48,616 यूनिट दर्ज हुई।