inshorts

फैसलों की आलोचना ठीक, संस्थाओं पर हमला सही नहीं: CJI सूर्यकांत

CJI सूर्यकांत ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में CUHP के 10वें दीक्षांत समारोह में कहा कि नागरिकों को संवैधानिक निकायों के फैसलों की आलोचना का अधिकार है, लेकिन संस्थाओं को निशाना बनाना लोकतंत्र में जनता के भरोसे को कमज़ोर करता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में किसी मंज़िल तक जाने का रास्ता शायद ही कभी सीधा होता है।