फैसले का स्वागत करता हूं: कांग्रेस द्वारा सतीशन को केरल का मुख्यमंत्री चुने जाने पर वेणुगोपाल
केरल के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल सांसद केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस द्वारा वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री नियुक्त करने पर कहा कि वह पार्टी हाईकमान के फैसले का दिल से स्वागत करते हैं। उन्होंने आगे कहा, "वीडी सतीशन के नेतृत्व में बनने वाली सरकार केरल की जनता की उम्मीदों और वादों को पूरा करेगी।"