बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने फूहड़ भोजपुरी और हिंदी गानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने कहा, "फूहड़ गानों के चलते महिलाएं घर में टीवी भी देखना पसंद नहीं करती हैं। मैं चाहती हूं कि बिहार में इन गानों के निर्माण और बजाने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।"