फिज़िक्सवाला का Q4 में 74% कम हुआ घाटा, कमाई में ज़ोरदार उछाल; शेयरों पर रहेगी नज़र
एडटेक कंपनी फिज़िक्सवाला ने मार्च तिमाही में अपने कारोबारी प्रदर्शन में मज़बूत सुधार दर्ज किया जिसके चलते कंपनी के शेयरों पर नज़र रह सकती है। कंपनी का घाटा पिछले साल की समान तिमाही के ₹293.1 करोड़ से 74.4% घटकर ₹74.9 करोड़ रह गया। इस दौरान कंपनी की कमाई 50% से अधिक बढ़कर ₹918.8 करोड़ पहुंच गई।