CM फडणवीस ने मराठवाड़ा वाटर ग्रिड परियोजना को गति देने के दिए निर्देश, JICA देगा ₹20000 करोड़

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठवाड़ा वाटर ग्रिड परियोजना को गति देने और रिपोर्ट केंद्र को भेजने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में छत्रपति संभाजीनगर, बीड, लातूर और धाराशिव में 3,095 किलोमीटर पाइपलाइन और 15 जल शुद्धिकरण केंद्र बनाए जाएंगे। जापान की JICA ₹20000 करोड़ का कर्ज़ दे सकती है। परियोजना 2029 तक पूरी करने की योजना है।

Load More