महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार के संन्यास की अटकलों पर कहा कि इसपर चर्चा करने का सही समय नहीं है। उन्होंने कहा कि पवार अभी भी पूरी तरह सक्रिय हैं और विभिन्न परियोजनाओं में रुचि लेते हैं। फडणवीस ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पवार कभी रुकेंगे।