सिंगर सोनू निगम ने अपनी टिप्पणियों के चलते विवाद में रहने को लेकर पत्नी की प्रतिक्रिया पर कहा है कि जब उन्होंने फतवे को चुनौती देने के लिए अपना सिर मुंडवाया था तब वह डर गई थीं। बकौल सिंगर, "वह रोने लगीं...उन्होंने मुझसे पूछा 'आप ऐसा क्यों कर रहे हो?' तब मैंने कहा कि मैं यही हूं...ऐसा ही हूं मैं।"