फर्ज़ी हस्ताक्षरों से TMC में मचा बवाल, क्या है पूरा मामला?
पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद से आंतरिक असंतोष का सामना कर रही TMC एक और विवाद में घिर गई है। कम-से-कम 2 विधायकों ने दावा किया कि नेता विपक्ष के रूप में शोभनदेब चट्टोपाध्याय के समर्थन वाले एक दस्तावेज़ पर उनके जाली हस्ताक्षर किए गए। आरोप है कि अभिषेक बनर्जी ने इस पत्र को अंतिम मंज़ूरी दी थी।