PMO अधिकारी बनकर बंगाल सचिवालय में मंत्री से मिली महिला, दिल्ली में हुई गिरफ्तार
PMO की अधिकारी बनकर पश्चिम बंगाल के सचिवालय नबन्ना में मंत्री से मिलने पहुंची 30-वर्षीय अकांक्षा विद्यार्थी को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने फर्ज़ी पहचान के ज़रिए सुरक्षा घेरा पार कर लोक निर्माण मंत्री अजय पोद्दार से मुलाकात की थी। पहचान पर शक होने के बाद वह सचिवालय से निकलकर दिल्ली चली गई थी।