inshorts

फराह खान ने अपने कुक के बच्चों का इंग्लिश मीडियम स्कूल में कराया एडमिशन

फिल्ममेकर फराह खान ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है कि उन्होंने अपने कुक दिलीप के बच्चों का एडमिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में करवाया है। उन्होंने कहा, "इनके बच्चों को इंग्लिश मीडियम में डाल दिया है। एक बच्चे को कुकिंग स्कूल से डिप्लोमा कराया है ताकि घर में ना काम करें, किसी अच्छे रेस्टोरेंट या बड़े होटल में काम करें।"