फिल्म निर्देशक फराह खान अपने यूट्यूब चैनल के लिए अभिनेत्री स्वरा भास्कर के मुंबई स्थित चेंबूर घर पहुंचीं। घर देखकर फराह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सिर्फ 8 फिल्मों से इतना बड़ा घर कैसे बना? स्वरा ने पति फहाद अहमद के साथ घर का टूर दिया और दोनों की पहली मुलाकात व शादी के बारे में बात की।