फराह खान ने कहा- 'सारे छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार होली ही होता है'; हुई आलोचना

फिल्ममेकर फराह खान का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह 'सारे छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार होली ही होता है' कहती दिख रही हैं। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने फराह खान के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। एक यूज़र ने कहा, "हिंदुओं के त्योहार के अपमान के लिए माफी मांगो।"