फराह ने उनके कुक के नाम से फर्ज़ी इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वाले को दी चेतावनी; कहा- हटा लो

फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान ने उनके कुक दिलीप के नाम से बने फर्ज़ी इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फर्ज़ी अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, "यह फेक अकाउंट है और हम इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर रहे हैं।" फराह ने अकाउंट को टैग कर लिखा, "बेहतर होगा आप इसे हटा लो।"