फरवरी में नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या घटी

फरवरी में नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या सालाना आधार पर घट गई है। फरवरी 2025 में 19,187 भारतीय पहुंचे थे जबकि फरवरी 2024 में 25,578 भारतीय पर्यटकों ने नेपाल की यात्रा की थी। गौरतलब है कि फरवरी महीने में 96,880 पर्यटक हवाई मार्ग से नेपाल पहुंचे जिसमें सबसे अधिक पर्यटक भारतीय ही थे।