inshorts

फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' के खिलाफ गुरुग्राम में यादव समाज ने किया प्रदर्शन

गुरुग्राम में रविवार को यादव समुदाय के लोगों ने अभिनेता फरहान अख्तर की आगामी फिल्म '120 बहादुर' के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए इसका टाइटल बदलने की मांग की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "अहीर रेजिमेंट का सदस्य हूं...हमारी मांग है कि '120 बहादुर' का नाम बदलकर '120 वीर अहीर' किया जाए।" अन्य ने कहा, "यादवों का इतिहास दबाया जा रहा है।"