फरहान अख्तर की मां के साथ हुई ₹12 लाख की धोखाधड़ी, ड्राइवर समेत 2 पर केस दर्ज

ऐक्टर फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर और बांद्रा झील के पास स्थित पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी के खिलाफ ₹12 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है, ड्राइवर ने 35-लीटर क्षमता वाली गाड़ी में 62-लीटर पेट्रोल का आंकड़ा दिखाया और उस गाड़ी के लिए भी पेट्रोल खरीदा जो 7 साल पहले बिक चुकी थी।