अभिनेता फरहान अख्तर और टीवी होस्ट शिबानी दांडेकर ने शनिवार को जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के खंडाला स्थित फार्महाउस में शादी कर ली। शादी की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें फरहान काले सूट में जबकि शिबानी लाल रंग के गाउन में दिख रही हैं। शिबानी को 2018 से डेट कर रहे फरहान की यह दूसरी शादी है।