फरहान अख्तर की शादी में ऋतिक और फरहान ने 'सेनोरीटा' गाने पर किया डांस; वीडियो आया सामने

ऐक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में फरहान और ऋतिक रोशन ने 'ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा' फिल्म के 'सेनोरीटा' गाने पर डांस किया। वीडियो में ऋतिक और फरहान को मूल गाने के स्टेप्स पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। फरहान और शिबानी की शादी परिवार और दोस्तों के बीच 19 फरवरी को खंडाला में हुई थी।