फरहान और शिबानी की शादी में शंकर महादेवन ने गाया 'दिल चाहता है', कपल ने किया डांस
सोशल मीडिया पर फरहान अख्तर व शिबानी दांडेकर की शादी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें शंकर महादेवन 'दिल चाहता है' गाना गा रहे हैं और फरहान व शिबानी अन्य मेहमानों के साथ डांस करते दिख रहे हैं। यह गीत 2001 में 'दिल चाहता है' फिल्म में फीचर हुआ था जिसका निर्देशन फरहान ने किया था।