फर्रुखाबाद में ईवीएम से साइकल का चुनाव चिन्ह गायब- सपा का दावा, पुलिस ने किया खंडन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के बीच सपा ने फर्रुखाबाद में बूथ नंबर-38 पर ईवीएम से साइकल का चुनाव चिन्ह गायब होने का दावा किया है। हालांकि पुलिस ने इस दावे का खंडन किया है। वहीं पार्टी ने बिधूना में बूथ नंबर-176 पर सपा को वोट देने पर बीजेपी की पर्ची निकलने का दावा किया है।