फर्ज़ी खबर के 5 मामलों में कांग्रेस ने बीजेपी नेता व उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं व उनके 'भक्तों की ऑनलाइन हेट फैक्ट्री' के खिलाफ फर्ज़ी व विभाजनकारी खबरें फैलाने के 5 मामलों में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कांग्रेस सांसद हाइबी ईडन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की एक कॉपी भी शेयर की है। बकौल जयराम, कांग्रेस पार्टी झूठ बर्दाश्त नहीं करेगी।