फर्ज़ी: राजस्थान के नए सीएम और डिप्टी सीएम की वायरल सूची पर बीजेपी
बीजेपी ने सोशल मीडिया पर वायरल उस सूची को फर्ज़ी बताया है जिसमें दावा किया गया है कि पार्टी ने राजस्थान में नए मुख्यमंत्री और 2 उप-मुख्यमंत्री के नाम बताए हैं। बीजेपी ने यह फर्ज़ी सूची 'X' पर शेयर की है जिसमें महंत बालकनाथ को नया मुख्यमंत्री और किरोड़ी माल मीणा व दिया कुमारी को उप-मुख्यमंत्री बताया गया है।